21.7 C
Jalandhar
Saturday, October 18, 2025

तीज त्यौहारों के जरिए गांव के लोग संभाल रहे पंजाबी सभ्याचार व विरासत : विधायक परगट सिंह

जालंधर, 10 अगस्त, 2025
विधायक और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव पद्मश्री परगट सिंह ने विधानसभा जालंधर कैंट में जंडियाला के गांव राम की पत्ती में तीज का त्यौहार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिकरत की। गांव के सरपंच कमलजीत सिंह और उनकी टीम ने पद्मश्री परगट सिंह का भव्य स्वागत किया।
विधायक परगट सिंह ने कहा कि तीज का त्यौहार खास तौर पर महिलाओं का त्यौहार है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि गांवों में आज भी तीज का त्यौहार बड़ी उत्हास और जोश के साथ मनाए जा रहे हैं और इसके जरिए अपनी पंजाबी विरासत को संभाले हुए हैं। इस तरह के त्यौहारों को प्रोत्साहित करना बहुत जरूरी है। तभी हमारी आने वाली पीढ़ियां अपने सभ्याचार और विरासत से जुड़ी रह सकती हैं। उन्होंने सभी महिलाओं और युवतियों को सावन के पावन तीज त्यौहार पर बधाई दी और उनके सुखी जीवन की कामना की।
इस दौरान गांव की युवतियों और महिलाओं ने मिलकर सभ्याचारक व रंगारंग प्रोग्राम का आयोजन किया। युवितयों व महिलाओं ने तीज त्यौहार से संबंधित गीतों पर परफोर्मेंस दीं और गिद्दा भी पेश किया। महिलाओं ने झूले भी झूले कर तीज का शगुन किया। अंत में पंचायत और महिलाओं ने मिलकर विधायक परगट सिंह को दोशाला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौक पर ब्लॉक प्रधान जगतार सिंह, जंडियाला प्रधान गुरप्रीत सिंह गोपी और पंच मक्खन सिंह और अन्य लोग मजूद थे

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles