फास्टैग को लेकर बड़ी खबर आ रही है केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसको को लेकर बड़ा एलान किया है। उनके एलान से निजी वाहनों को बड़ा फायदा होने वाला है। उन्होंने 3000 रुपये के वार्षिक फास्टैग आधारित पास का एलान किया है। यह पास 15 अगस्त से प्रभावी होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘हम 3,000 रुपये की कीमत वाला फास्टैग-आधारित वार्षिक पास पेश कर रहे हैं, जो 15 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा। यह एक्टिव होने की तारीख से एक साल या 200 यात्राओं तक के लिए वैध रहेगा। सक्रिय होने की तारीख से एक साल या 200 यात्रा, में से जो भी पहले होगा, तब तक यह मान्य होगा। यह पास विशेष रूप से गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए डिजाइन किया गया है।’
केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाजाओं पर विवाद को समाप्त कर, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है।’
और जे पास सिर्फ नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के लिए हैस्टेट टोल प्लाजा पर फास्टैग के पैसे देंने होंगे

