36.6 C
Jalandhar
Wednesday, March 4, 2026

कांग्रेस पार्टी ने आदमपुर विधानसभा हलके से गुरजीत पाल वालिया को सौंपी कोआर्डिनेटर की जिम्मेवारी * पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने का है अनुभव

फगवाड़ा: पंजाब कांग्रेस द्वारा पार्टी के डेलीगेट मैंबर गुरजीत पाल वालिया को आदमपुर रिजर्व विधानसभा हलके का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। जानकारी देते हुए गुरजीत पाल वालिया ने जहां पंजाब प्रधान अमरिन्द्र सिंह राजा वडि़ंग का हार्दिक आभार प्रकट किया वहीं बताया कि जबसे राजा वडि़ंग पंजाब कांग्रेस के प्रधान बने हैं, उन्होंने युवा और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को डेलीगेट मैंबर बना कर जोश का संचार किया। फिर डेलीगेट मैंबरों को कोआर्डिनेटर की अहम जिम्मेवारियां सौंपी ताकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिये तैयार किया जा सके। वालिया ने बताया कि इससे पहले उन्हें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान फिलौर विधानसभा हलके का कोआर्डिनेटर और जालंधर लोकसभा उप चुनाव में आदमपुर हलके का आब्जर्वर तथा गत लोकसभा चुनाव के दौरान जालंधर के अधीन करतारपुर विधानसभा हलके का कोआर्डिनेटर बनाया। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े के पंजाब दौरे के समय जालंधर सेंट्रल हलके का कोआर्डिनेटर बना कर भेजा था। अब एक बार फिर वे पंजाब के प्रधान राजा वडि़ंग के आभारी हैं जिन्होंने आदमपुर हलके में पार्टी को मजबूत बनाने के लिये कोआर्डिनेटर बनाया है। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा के विधायक और जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान बलविन्द्र सिंह धालीवाल के आशीर्वाद से वे अपने इस नये दायित्व को भी पूरी निष्ठा के साथ निभायेंगे और आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविन्द्र सिंह कोटली के साथ समन्वय बना कर कांग्रेस वर्करों को एकजुट करते हुए भगवंत मान सरकार की नाकामियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा जायेगा। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब को आप पार्टी के चुंगल से मुक्त करवाया जा सके।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles