कपूरथला से कुलदीप शर्मा व जालंधर से नरेश भारद्वाज की खास रिपोर्ट…
जालंधर। पीपीसीसी के प्रधान अमरिंदर राजा वडिंंग ने अब नई शरारत की है, उसने राणा गुरजीत सिंह को उसके घर में घेरने के लिए नया पैंतरा इस्तेमाल किया है। जालंधर नार्थ से विधायक बावा हेनरी को कपूरथला का अब्जर्वर लगाया गया है। यह किसी से छिपा नहीं है बावा हेनरी के पिता अवतार हेनरी का छत्तीस का आंकड़ा राणा गुरजीत सिंह के साथ रहा है। राणा हमेशा हेनरी विरोधियों को कंधे पर बैठाकर चलते रहे हैं चाहे वह सुशील रिंकू हो या फिर दिनेश ढल्ल।
राणा गुरजीत सिंह का जालंधर की सियासत में खासा दख्ल रहा है। अब पंजाब की सियासत बदल चुकी है। पंजाब की कमान राजा वडिंग के पास है। राजा वडिंग व राणा गुरजीत सिंह के बीच भी ठीकठाक नहीं है। हाल ही में राणा गुरजीत सिंह ने लुधियाना उपचुनाव में भारत भूषण आशू की कैंपेन संभाली थी, जिसमें राजा वडिंग को दूर रहने के लिए कहा गया था। राजा वडिंग भी कम शातिर नहीं है, वह राणा विरोधी सुखपाल खैहरा, नवतेज चीमा को सिर पर बैठाकर चल रहा है। वहीं अब कपूरथला में राणा गुरजीत सिंह को घेरने के लिए बावा हेनरी को अब्जर्रवर नियुक्त कर नयी सियासत की चाल चली है।