22.9 C
Jalandhar
Saturday, October 18, 2025

पंजाब में कौन होगा सीएम, सीएम मान ने खुद किया ऐलान केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पर की तारीफ

नरेश भारद्वाज

 

जालंधर। पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने की चल रही चर्चाओं के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इन चर्चाओं पर खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें फैलाने वालों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा है कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भी कहा है कि भगवंत मान मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

उन्होंने फेसबुक पर निशाना साधते हुए कहा कि इनसे बचकर रहने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि मैं 3-4 दिन अस्पताल गया था, मेरे बाद उन्होंने 3-4 मुख्यमंत्री बना दिए। ऐसी खबरें भी आईं कि इसके लिए कई मंत्रियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन अब जब मैं मुख्यमंत्री बनूँगा, तो क्या ये लोग अपने दर्शकों से माफ़ी माँगेंगे?

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी में कोई गुट नहीं है और मेरा गुट सिर्फ़ जनता है। उन्होंने कहा कि फेसबुक विद्वान फर्जी खबरें फैलाते हैं और फेसबुक तथा यूट्यूब विद्वानों से बचना चाहिए।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles