14.4 C
Jalandhar
Sunday, March 1, 2026

भाजपा नेतापूर्व सांसद व पूर्व विधायक हिरासत में, गांवों में कैंप लगाने को लेकर पुलिस का एक्शन

Oplus_16908288

जालंधर। देहात में भाजपा नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का मामला सामने आाने से रोष फैल गया है। देहात के शाहकोट और लांबड़ा में दो नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शाहकोट पुलिस ने जहां भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी को हिरासत में ले लिया है, वहीं लांबड़ा पुलिस ने पूर्व सासंद सुशील रिंकू को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा हैकि यह कार्रवाई डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ की अगुवाई में शाहकोट के रूपेवाली में की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि भाजपा के नेता इलाके में कैंप लगाने जा रहे थे। जिसकी परमिशन उन्होंने प्रशासन द्वारा नहीं ली हुई थी।

जानकारी के अनुसार भाजपा जालंधर के नेताओं के हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एकत्रित होना शुरू हो गए है। भाजपा द्वारा जनता सुविधाओं के लिए लगाए गए 39 कैंपों को बंद करने को लेकर तनाव बना था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि सरकार जानबूझकर हमारे कैंप रोके रहे है।

सरकार ने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं कि जो भी व्यक्ति या संस्थाएं बिना अधिकार के डेटा एकत्रित कर रही हैं, उनके खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि केवल वही लोग जिनको सरकार से आधिकारिक मंजूरी या मान्यता प्राप्त है, उनके साथ ही सरकारी जानकारी साझा की जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles