10.1 C
Jalandhar
Wednesday, February 4, 2026

स्वर्ण मंदिर के सरोवर में वुज़ू कर रील बनाने वाला गाजियाबाद पुलिस की हिरासत में, पंजाब पुलिस को सौंपने की तैयारी डिजिटल पोस्ट पर पढे पूरा घटनाक्रम

अमृतसर/गाजियाबाद। श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर), अमृतसर के पवित्र सरोवर में वुज़ू (मुँह कुल्ला) कर सोशल मीडिया पर रील बनाने के मामले में सुब्हान रंगरीज़ को गाजियाबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी को जल्द ही आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस के हवाले किया जाएगा।

 

पुलिस स्टेशन में इस समय कई सिख संगठन और पंथक जत्थेबंदियां मौजूद हैं, जो मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

 

 

क्या है पूरा मामला?

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें टोपी (तकीया) पहने एक मुस्लिम युवक श्री दरबार साहिब के पवित्र सरोवर के पानी से कुल्ला करता और रील बनाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सिख समुदाय में गहरा रोष फैल गया।

 

धार्मिक संगठनों और संगत का कहना है कि स्वर्ण मंदिर का सरोवर अत्यंत पवित्र है, और इस तरह की हरकतों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

 

 

एसजीपीसी का कड़ा रुख

 

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि पवित्र धार्मिक स्थलों की मर्यादा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

 

एसजीपीसी ने स्पष्ट किया कि यह मामला श्री अकाल तख्त साहिब के संज्ञान में है और आगे की धार्मिक व पंथक कार्रवाई उन्हीं के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।

 

 

श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई

 

पंथ की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री अकाल तख्त साहिब से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मामले को गंभीरता से लिया गया है। निर्णय धार्मिक मर्यादा, परंपरा और पंथक सिद्धांतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

 

धार्मिक नेतृत्व का कहना है कि ऐसे मामलों में अनुशासनात्मक और मर्यादित कदम उठाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी पवित्र स्थलों की गरिमा को ठेस न पहुंचा सके।

 

 

सिख संगठनों और संगत का आक्रोश

 

वीडियो वायरल होने के बाद कई सिख संगठनों, धार्मिक जत्थेबंदियों और संगत ने कड़ा विरोध जताया। संगठनों ने मांग की कि आरोपी के खिलाफ कानूनी और धार्मिक दोनों स्तरों पर सख्त कार्रवाई हो।

 

हालांकि, सिख संगत ने शांति और संयम बनाए रखने की अपील भी की है, ताकि मामला कानून के दायरे में रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles