10.6 C
Jalandhar
Thursday, January 15, 2026

परिवार वालो के साथ मिलकर युवती ने की नाबालिग मंगेतर की हत्या,शव ऑंगन मे गड्ढा खोद दफनाया

बटाला से एक दिल दहलाने वाली खबर आ रही है यहां एक लड़की ने परिवार के साथ मिलकर अपने नाबालिग मंगेतर की हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव अपने ही घर के आंगन में ही गड्ढा खोदकर दबा दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़के की मां उसे ढूंढ़ते हुए लड़की के घर पहुंच गई लेकिन लड़की की मां ने उसे घर में घुसने नहीं दिया घर से गंदी बदबू आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने घर पहुंचकर आंगन की खुदाई शुरू की ताे करीब चार फीट गहरा गड्ढा खोदने के बाद उसमें से लापता 17 साल के युवक साहिब मट्टू का शव बरामद हुआ। उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की और उसकी मां समेत 5 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

मृतक साहिल की मां बेबी ने बताया कि परिवार की रजामंदी से साहिल की आरोपी लड़की से मंगनी कर दी गई थी। साहिल अक्सर उसके घर जारा करता था। बीते छह दिनों से साहिल घर नहीं आया तो वो उसकी तलाश में परिवार सहित लड़की के घर पहुंच गए। उन्होंने साहिल के बारे में पूछा तो लड़की की मां कुलजीत ने कहा कि दोनों घूमने गए हैं, जल्द लौट आएंगे। घर में गंदी बदबू आ रही थी जिससे उन्हें शक हुआ। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आंगन की खुदाई की तो वहां से साहि का शव मिला। डीएसपी परमवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने लड़की चेरी, उसकी मां कुलजीत, और एक भाई समेत पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles