जालंधर में मिलाप चौक की दुग्गल चाप शॉप के मालिकों पर निहंगों द्वारा किए गए हमले के मामले में पुलिस कमिश्नर ने सख्त कदम उठाते हुए थाना 3 के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह सब-इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। आरोप है के आया कि घटना के दौरान पीड़ित परिवार द्वारा बार-बार कॉल करने के बावजूद इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने फोन नहीं उठाया। जबकि घटनास्थल से थाना नम्बर 3 महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित है।
बता दें कि बुधवार देर रात दुग्गल चाप की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे एक निहंग सिंह ने ऑर्डर मिलने में देरी पर दुकानदार मोहित दुग्गल और उनके बेटे से विवाद हो गया था विवाद इतना बढ़ था के निहंग ने दर्जनों और निहंगों को बुलाकर दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दुकानदार और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आक्रोशित दुकानदारों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये थे
अब तक 2 निहंगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है
जालंधर:दुग्गल चाप पर निहंगों द्वारा हमले के मामले में थाना प्रभारी लाइन हाजिर,दुकान मालिक का नहीं उठाया था फ़ोन

