पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही अभिभावक बनने वाले हैं। खूबसूरत जोड़े ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी दी है। उन्होंने लिखा है- “हमारा छोटा सा ब्रह्मांड… अपने रास्ते पर, अत्यंत धन्य।” इस पोस्ट के बाद से लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
दोनों की 2 साल पहले उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी हुई थी। कपल की शादी और तमाम फंक्शन्स को काफी प्राइवेट रखा गया था। राघव परणीति की जोड़ी ने यह खुशखबरी आकर्षक तरीके से लोगों से शेयर की है। उन्होंने एक गोल केक की तस्वीर शेयर की, जिस पर “1 + 1 = 3” लिखा है। उसके नीचे दो छोटे सुनहरे पैरों के निशान बने हैं। इसके साथ ही उन्होंने पार्क में हाथ पकड़कर टहलते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। इसे देखते ही फैंस ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दीं। राघव ने कपिल शर्मा शो में दिया था हिंट हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे। इस दौरान राघव ने परिणीति की प्रेग्नेंसी का हिंट दिया था और कहा था कि हम जल्द ही गुड न्यूज शेयर करेंगे। फाइनली कपल ने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है। वहीं परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने लिखा है- इससे बड़ी कोई खुशी और आशीर्वाद नहीं है। आपको बहुत प्यार। भगवान आप पर आशीर्वाद बनाए रखे। 2023 में उदयपुर में हुई थी शादी परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई थी। परिणीति मूल रूप से अंबाला कैंट की रहने वाली हैं, जबकि राघव चड्ढा का परिवार दिल्ली में रहता है। उनका ननिहाल जालंधर का है। राघव आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और वह पहले पंजाब के प्रभारी भी रह चुके हैं।