22.9 C
Jalandhar
Saturday, October 18, 2025

पंजाब में आई बाढ़ मैन-मेड, आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री जिम्मेदार : पदमश्री परगट सिंह

चंडीगढ़, 27 अगस्त 2025 :
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक पदम श्री परगट सिंह ने पंजाब में आई बाढ़ को मैन मेड करार दिया है। पंजाब में बाढ़ और ऐसे दुखद हालात बनने के लिए सीधे तौर पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जिम्मेदार हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस मामले में अपनी गलती मानते हुए पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

परगट सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब में बाढ़ को लेकर पहले ही चेतावनियां जारी हो चुकी हैं। उसके बावजूद सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। न ही बाढ़ को रोकने के लिए कोई योजना बनाई। पंजाब सरकार ने डैमो में इक्ट्ठा हुआ पानी समय पर न छोड़कर अचानक एक साथ लाखों क्यूसिक पानी छोड़कर पंजाब के हजारों गांवों को डूबने के लिए छोड़ दिया। जिससे गांवों के गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। बांध टूट रहे हैं और माधोपुर डैम का तो गेट ही पानी अपने साथ बहा ले गया।

2023 की बाढ़ में भी आम आदमी पार्टी की सरकार अपने फर्ज से भागती नजर आई। तब किसानों की फसलों की बर्बादी के बाद मुआवजा की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक एक भी रुपए किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। न ही अभी तक फसलों के हुए नुकसान की गिरदावरी करवाने को लेकर कोई घोषणा की गई है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए बांधों को लेकर कोई इंतजाम नहीं किया गया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सहायता नहीं पहुंचाई जा रही है। लोग खुद अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

परगट सिंह ने कहा कि अब पानी सिर से ऊपर निकल गया है। पंजाब के लोगों को बाढ़ में मरने के लिए छोड़कर मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद परिवार के साथ तमिलनाड़ू में सेवा करवा रहे हैं। अब लौटने के बाद लोगों को मुर्ख बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग सीएम और उनकी मंत्रियों व विधायकों की नालायकी को जान चुके हैं। पंजाब के लोग सीएम और उनकी सरकार को माफ नहीं करेगी। कांग्रेस इस सकंट में पंजाब के लोगों के साथ है।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles