जालंधर: 6 दिन पहले आदमपुर के पास जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के साथ एनकाउंटर में पकड़ें 3 गैंगस्टरों मनकरण सिंह देओल, सिमरनजीत सिंह और जयवीर सिंह से 6 और पिस्तौल (.32 बोर) बरामद हुई हैं। अब इस मामले में कुल बरामद पिस्तौल (.32 बोर) 8 हो गई हैं। इससे पहले 2 पिस्तौल बरामद की गई थीं।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के लिए काम कर रहे थे और उन्हें यह खेप मध्य प्रदेश से मिली थी। वे आपराधिक गिरोहों को हथियार सप्लाई करने में शामिल थे। थाना रामा मंडी में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है

